ashadeep

Blog

Your blog category

Blog

plantation program titled “One Tree in Mother’s Name” was organized at Aashadeep Institute

आशादȣप मंदबुɮͬध एवं मूक बͬधर बाल Ĥͧश¢ण संèथान मɅ ‘एक पेड़ माँ के नाम’ पौधारोपण काय[Đम आयोिजत ͩकया गया आशादȣप मंदबुɮͬध एवं मूक बͬधर बाल Ĥͧश¢ण संèथान ͪवçणु ͪवहार,जानसठ रोड, मुजÝफरनगर परएक ‘पेड़ माँ के नाम’ काय[Đम आयोिजत ͩकया गया। योजना के अंतग[त 11 फलदार एवं औषधीय पौधɉका रोपण ͩकया गया। काय[Đम के अÚय¢ इंजी आर के गोयल एवं सͧमǓत के पदाͬधकाǐरयɉ ने ǑदåयांगबÍचɉ एवं èटाफ के साथ पौधारोपण ͩकया। èकू ल Ĥबंधन कȧ ओर से इंजी आर के गोयल, Ħजमोहन शमा[Ĥधानाचाय[, रामबीर ͧस ंह सदèय काय[काǐरणी का ͪवशेष सहयोग रहा। समèत èटाफ ɮवारा Ǒदåयांग बÍचɉके साथ पौधारोपण ͩकया गया। काय[Đम मɅ इंजी यू सी वमा[, इंजी पी के गुÜता आǑद ने पया[वरण केमह×व को समझाते हु ए एक पेड़ मां के नाम काय[Đम के अंतग[त सभी से एक पौधा लगाने का आĒहͩकया। इस अवसर पर Ĥबंधन सͧमǓत के इंजी पी के गुÜता, इंजी बी बी गुÜता, इंजी यू सी वमा[, इंजी केके शमा[, अरͪव ंद ͧस ंघल, इंजी रामबीर ͧस ंह तथा Ĥधानाचाय[ Ħजमोहन शमा[, ͧशͯ¢काएं रȣना चौधरȣ, जीवनीबंसल, नीलम ͧमƣल, मीना ͧस ंह, शारदा रानी एवं èकू ल èटाफ सोǓनया, रमाकांत, मुरलȣ, सुमन आǑदउपिèथत रहे।

Blog

International Yoga Day Celebrated at Ashadeep Institution with Yoga Session for Children with Disabilities.

दिव्यांग बच्चों ने किया योगाभ्यास, आशादीप संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मुजफ्फरनगर। आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान, जानसठ रोड पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संस्थान अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्र की अध्यक्षता में किया गया। योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन किए। इस अवसर पर योगाचार्य ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग से एकाग्रता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को फलाहार एवं जलपान कराया गया।

Blog

NEW SESSION START DETAILS OF ASHADEEP DHARMARTH SEWA SAMITI MUZAFFARNAGAR

आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति मुज़फ्फरनगर के नये सत्र के प्रारंभ का विवरण आशादीप मूक-बधिर एवं मंद बुद्धि दिव्यांग प्रशिक्षण संस्थान, जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में नवीन शैक्षिक सत्र 2026-27 का शुभारंभ यज्ञ हवन-पूजन द्वारा किया गया। इस अवसर पर पंडित दिनेश शास्त्री ने यजमान एवं रामवीर सिंह से पूजन कराकर हवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विश्व दिव्यांग दिवस के बारे में विशेष रूप से आगंतुकों द्वारा बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। संस्था प्रमुख जगदीश कुमार मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता, अनील गुप्ता, महेंद्र सिंह, नरेश भट्ट, अनूप महर्षि, रामवीर सिंह, सुनील वर्मा, बबीता गुप्ता, कांके शर्मा, राजीव गोपाल, अरविंद शर्मा, इशानी शर्मा, संजू, रमेश गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल, सन्दीप क्विव, हेमलता शर्मा, सुशील गोयल, नरेश चन्द्र सिंगल, सुरेंद्र गोयल, राकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि शामिल रहे।

Blog

Sports Competition for Deaf, Mute, and Intellectually Disabled Children Concludes

मूक-बधिर व मंदबुद्धि बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न विश्व दिव्यांग दिवस पर आयोजित मूक बधिर व मंदबुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में दिव्यांग बच्चों के बीच खेलकूद प्रतियोगिताओं के माध्यम से सौ मीटर दौड़, कबड्डी, खो-खो, लांग जंप, टेबल टेनिस, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विश्व दिव्यांग दिवस के बारे में विशेष रूप से आगंतुकों द्वारा बच्चों को जानकारी प्रदान की गई। संस्था प्रमुख जगदीश कुमार मुंडा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कृष्ण कुमार गुप्ता, अनील गुप्ता, महेंद्र सिंह, नरेश भट्ट, अनूप महर्षि, रामवीर सिंह, सुनील वर्मा, बबीता गुप्ता, कांके शर्मा, राजीव गोपाल, अरविंद शर्मा, इशानी शर्मा, संजू, रमेश गुप्ता, गिरिराज अग्रवाल, सन्दीप क्विव, हेमलता शर्मा, सुशील गोयल, नरेश चन्द्र सिंगल, सुरेंद्र गोयल, राकेश गुप्ता, सुनील गुप्ता, अनिल गुप्ता आदि शामिल रहे।

Blog

Distribution of Warm Sweaters and Socks to Differently-Abled Children by Rotary Club Achievers and Innerwheel Club Ira

दिव्यांग बच्चों को रोटरी क्लब अचीवर्स एवं इनरव्हील क्लब इरा द्वारा गर्म जर्सी एवं जुराब का वितरण मुजफ्फरनगर में आशा दीप—विशेष रूप से सक्षम बच्चों के लिए संचालित प्रशिक्षण संस्था—में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रोटरी क्लब अचीवर्स और इनरव्हील क्लब इरा की ओर से दिव्यांग बच्चों को गर्म जर्सी और जुराबें वितरित की गईं। संस्था की अध्यक्ष डॉ. रेखा अग्रवाल, सचिव श्रीमती रश्मि मित्तल और कोषाध्यक्ष श्रीमती रीना गोयल ने इस सामाजिक पहल में सक्रिय रूप से भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के प्रधानाचार्य ने किया। रोटरी क्लब और इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए यह वितरण बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इस अवसर पर संस्था की ओर से आए मेहमानों का स्वागत किया गया और बच्चों को नई जर्सी एवं जुराबें पहनाकर खुशी बांटी गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सामाजिक सहयोग और मानवता की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

Blog

A program was organized at the Aashadeep Institute for the Mentally Challenged and Hearing & Speech Impaired on the occasion of Dussehra and Gandhi Jayanti.

दशहरा एवं गांधी जयंती के उपलक्ष में आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक-बधिर संस्थान में कार्यक्रम आयोजित मुजफ्फरनगर। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, जानसठ रोड, पर विजय दशमी, गांधी जयंती, शास्त्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष में दिव्यांग बच्चों के साथ कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के डायरेक्टर ईo आरo केo गुप्ता द्वारा की गई। मुख्य अतिथि एनo केo गुप्ता एवं विशिष्ट अतिथि रमवीर सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र व दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित करने के साथ किया गया। मूक–बधिर छात्रा करिश्मा सिंघल द्वारा विजयादशमी पर शिवानी मैडम के सहयोग से बहुत सुंदर पोस्टर बनाया गया। प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने दशहरा, नवरात्र पूजा, श्री राम द्वारा रावण वध के बाद अयोध्या वापस आना आदि के बारे में विस्तार से वर्णन किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भारत देश को अंग्रेजों से आज़ाद कराने में उनके योगदान के विषय में चर्चा की गई एवं माननीय लालबहादुर शास्त्री द्वारा साधारण जीवन उच्च विचार को अपनाते हुए रेलवे मंत्री एवं भारत के प्रधानमंत्री पद को भी सुशोभित किया आदि के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम के सफल आयोजन में मीना सिंह, जीवना बंसल, शारदा, समीक्षा, रीना एवं शिक्षिका आदि शिक्षिकाओं एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में एनo केo गुप्ता द्वारा सभी दिव्यांग बच्चों को मिठाई, दीप एवं उपहार आदि वितरित किए गए। उपहार वितरण के कार्यक्रम को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में ईo आरo केo गुप्ता एवं रामवीर सिंह का विशेष सहयोग रहा।

Blog

Lions Club Divya honored at Aashadeep Deaf, Dumb and Mentally Challenged Institute

मुजफ्फरनगर (हिन्ट)। आशादीप मूक-बधिर एवं मन्द बुद्धि प्रशिक्षण संस्थान में लायन्स क्लब दिव्य द्वारा समस्त शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशस्ति पत्र/उपहार देकर सम्मानित किया गया तथा दिव्यांग बच्चों के लिए भी उपहार दिये गये। क्लब सदस्यों द्वारा स्वीच थैरेपी का भी अवलोकन किया गया, जिसको कुछ समय समय पहले लायन्स क्लब दिव्य ने ही भेंट किया था। सर्वधर्म क्लब के अध्यक्ष नन्द गोपाल बंसल, सचिव संदीप सिंघल एवं संस्थान के अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्र, सचिव इंजी. आर. के. गोयल आदि द्वारा मां शारदा एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर विविधत पूजन कर के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

Blog

Hearing and Speech-Impaired Children Received Great Appreciation in the Mehndi Program

मूक बधिर बालक-बालिका ने मेहंदी कार्यक्रम में खूब पाया सम्मान मुजफ्फरनगर। जानसठ रोड स्थित मार्शल फाउंडेशन संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती पूनम मार्शल के सानिध्य में मंदबुद्धि एवं बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान में मेहंदी कार्यक्रम में बच्चों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडर क्मेटी ने मंदबुद्धि एवं बधिर बच्चों के हुनर को देखते हुए साथ में अन्य बालिकाओं से मेहंदी लगवाई। कार्यक्रम में पूनम मार्शल ने कहा कि जो बालक बालिकाएं आशादिप मंदबुद्धि एवं बधिर शिक्षण संस्थान में रहकर अपनी रुचि के कार्य करते हैं और खुद को एक अच्छे मुकाम तक ले जाते हैं, वे दूसरों के लिए प्रेरणा देते हैं, जिसके चलते समाज को ऐसे बालक, बालिकाएं समाज में जोड़ने का कार्य करना चाहिए और कुछ कर दिखाने का जज्बा उनमें उत्पन्न करना चाहिए। आज मेहंदी कार्यक्रम में उन्होंने अपने अंदर छिपी प्रतिभा को दिखा दिया है कि वे भी किसी से कम नहीं हैं। आज के मेहंदी कार्यक्रम में नया संचार भरने का काम किया है। मेहंदी कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेश कुमार, रामवीर सिंह, अंजु शर्मा, प्रधानाचार्य, आर के गोयल, ब्रजमोहन शर्मा, मीणा श्रीवास्तव, होलतलाल शर्मा, लक्ष्मी, निधि, निशा, करिश्मा, नीति, शिवानी यादव, पूनम मार्शल, रेणुका जैनिन उपस्थित रहे। मार्शल फाउंडेशन परिवार ने आकर्षक गिफ्ट देकर सम्मानित किया और आशादिप मंदबुद्धि एवं मूक बधिर बाल प्रशिक्षण संस्थान को साधुवाद किया कि उनके द्वारा बालक बालिकाओं में ऊर्जा एवं नया संचार भरा गया है।

Blog

TEETH CHECKING CAMP

आशादीप मूक-बधिर एवं मन्द बुद्धि संस्थान मे मुज़फ्फरनगर डेंटल एसोसियेशन द्वारा जांच शिविर का आयोजन नयन जागृति संवाददाता मुजफ्फरनगर। आशादीप मंदबुद्धिएवं मूक बधिर बच्चों के संस्थान में मुजफ्फरनगर डेंटल एसोसिएशन द्वारा एक दिवसीय जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन संगठन के अध्यक्ष डॉ शोभित मिश्रा, उपाध्यक्ष श्री जतिन गुप्ता, सचिव एवं कोषाध्यक्ष डा अनुभव अग्रवाल, कोऑर्डिनेटर डॉक्टर अंकिता सिंह, समाज कल्याण समिति से डॉक्टर आदित्य सिंह मलिक, निवर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर अंबुज अरोरा, डॉक्टर वीरेंद्र प्रताप एवं डॉ वंदना त्यागी, डॉक्टर निधि गर्ग एंड डॉक्टर मनु गर्ग द्वारा किया गया । संस्थान की ओर से अध्यक्ष इंजीनियर लोकेश चंद्रा, सचिव इंजी.आर. के. गोयल, प्रभारी उप मंत्री नरेश गुप्ता, प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा एवं सदस्य कार्यकारणीरामबीर सिंह उपस्थित रहे। डॉक्टर शोभित मिश्रा जी ने अपनी टीम के साथ दिव्यांग बच्चों एवं स्टाफ सहित लगभग 70 सदस्यों का परीक्षण किया। गहन परीक्षण करने के उपरांत टूथपेस्ट आदि वितरित किए गए तथा संगठन की ओर से सभी बच्चों को खाद्य सामग्री इत्यादि वितरित की गई। संस्थान के अध्यक्ष की ओर से संगठन के अध्यक्ष डॉ शोभित मिश्रा जी को एक स्मृति भेंट कर सम्मानित किया गया तथा टीम में उपस्थित सभी डॉक्टर्स का हृदय से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के प्रभारी उपमंत्री नरेश कुमार गुप्ता, सदस्य कार्यकारिणी रामबीर सिंह, प्रधानाचार्य बृजमोहन शर्मा एवं समस्त शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा । अंत मे जलपान के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया गया।

Blog

NAVEEN SHAKSHANIK SATRA KA SHUBHARAMBH

प्रैस विज्ञप्ति आशादीप मन्द बुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों के संस्थान में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का हवन-पूजन के साथ शुभारम्भआज दिनांक 07.04.2025, दिन सोमवार को आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, विष्णु विहार, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष संस्थान के अध्यक्ष लोकेश चन्द्रा, श्यामलाल बंसल, उपाध्यक्ष बी.आर. शर्मा, निदेशक आर. के. गोयल एवं उप निदेशक पी. के. गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रमका शुभारम्भ किया। तदुपरान्त पं. दिनेश कुमार शास्त्री, पुरोहित ने यजमान रामबीर सिंह व उनकी पत्नी राजकुमारी जी एवं यू.सी. वर्मा व उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा ने यज्ञ में मंत्रों के साथ आहूतियाँ देते हुए आध्यात्मिक वातावरण में सभी छात्र/छात्राओं में नवीन उत्साह और आनन्द की अनुभूति करायी। इं० लोकेश चन्द्रा, अध्यक्ष, इं० बी.आर. शर्मा, उपाध्यक्ष, इं० आर. के. गोयल, निदेशक, इं० पी.के. गुप्ता, उप निदेशक एवं प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने यज्ञ में आहुतियाँ देकर सभी के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर इं० लोकेश चन्द्रा, अध्यक्ष ने बच्चों को नवीन शैक्षणिक संत्र में अनुशासन, लगन और मेहनत के साथ संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें। यज्ञ में अध्यापकों के साथ सभी बच्चों ने आहुतियाँ दी तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर इं०. लोकेश चन्द्रा, इं० बी.आर. शर्मा, इं० आर.के. गोयल, इं० पी. के. गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, इं० बी.बी. गुप्ता, इं० यू.सी. वर्मा, पुष्पा वर्मा, श्यामलाल बंसल, रामबीर सिंह तथा राजकुमारी जी उपस्थित रही। (ब्रजमोहन शर्मा) प्रधानाचार्य