ashadeep

Independence Day Celebrated with Great Enthusiasm at Aashadeep School for the Deaf, Mute and Intellectually Disabled

आशादीप मूक बधिर एवं मंद बुद्धि संस्थान में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया

मुजफ्फरनगर। आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान (दिव्यांग) में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारियों, स्टाफ एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। संस्था के पदाधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देशप्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों एवं उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।