ashadeep

International Yoga Day Celebrated at Ashadeep Institution with Yoga Session for Children with Disabilities.

दिव्यांग बच्चों ने किया योगाभ्यास, आशादीप संस्थान में मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

मुजफ्फरनगर। आशादीप मूक-बधिर एवं मंदबुद्धि बाल प्रशिक्षण संस्थान, जानसठ रोड पर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन संस्थान अध्यक्ष इंजी. लोकेश चंद्र की अध्यक्षता में किया गया।

योगाचार्य विनोद कुमार शर्मा के निर्देशन में दिव्यांग बच्चों एवं संस्थान के पदाधिकारियों ने सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम-विलोम सहित विभिन्न योगासन किए।

इस अवसर पर योगाचार्य ने नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग से एकाग्रता, अनुशासन एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को फलाहार एवं जलपान कराया गया।