ashadeep

NAVEEN SHAKSHANIK SATRA KA SHUBHARAMBH

प्रैस विज्ञप्ति

आशादीप मन्द बुद्धि एवं मूक बधिर बच्चों के संस्थान में नवीन शैक्षणिक सत्र 2025-26 का
हवन-पूजन के साथ शुभारम्भ
आज दिनांक 07.04.2025, दिन सोमवार को आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा संचालित आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, विष्णु विहार, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर के प्रांगण में माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष संस्थान के अध्यक्ष लोकेश चन्द्रा, श्यामलाल बंसल, उपाध्यक्ष बी.आर. शर्मा, निदेशक आर. के. गोयल एवं उप निदेशक पी. के. गुप्ता ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रमका शुभारम्भ किया।
तदुपरान्त पं. दिनेश कुमार शास्त्री, पुरोहित ने यजमान रामबीर सिंह व उनकी पत्नी राजकुमारी जी एवं यू.सी. वर्मा व उनकी पत्नी पुष्पा वर्मा ने यज्ञ में मंत्रों के साथ आहूतियाँ देते हुए आध्यात्मिक वातावरण में सभी छात्र/छात्राओं में नवीन उत्साह और आनन्द की अनुभूति करायी।
इं० लोकेश चन्द्रा, अध्यक्ष, इं० बी.आर. शर्मा, उपाध्यक्ष, इं० आर. के. गोयल, निदेशक, इं० पी.के. गुप्ता, उप निदेशक एवं प्रधानाचार्य ब्रजमोहन शर्मा ने यज्ञ में आहुतियाँ देकर सभी के लिए मंगल कामना की।
इस अवसर पर इं० लोकेश चन्द्रा, अध्यक्ष ने बच्चों को नवीन शैक्षणिक संत्र में अनुशासन, लगन और मेहनत के साथ संस्थान में शिक्षा प्राप्त कर अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ें।
यज्ञ में अध्यापकों के साथ सभी बच्चों ने आहुतियाँ दी तथा प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर इं०. लोकेश चन्द्रा, इं० बी.आर. शर्मा, इं० आर.के. गोयल, इं० पी. के. गुप्ता, ब्रजमोहन शर्मा, इं० बी.बी. गुप्ता, इं० यू.सी. वर्मा, पुष्पा वर्मा, श्यामलाल बंसल, रामबीर सिंह तथा राजकुमारी जी उपस्थित रही।

(ब्रजमोहन शर्मा) प्रधानाचार्य