27 March 2024 –
आशादीप धर्मार्थ सेवा समिति मुजफ्फरनगर में आज नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतु एक सभा का आयोजन किया गया। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च 2024 को समाप्त हो रहा है। सभा का शुभारंभ गीता के श्लोक से किया गया। समिति के अध्य्क्ष एवं मंत्री का चुनाव 15 मार्च 2024 को आयोजित आम सभा मे किया गया था। श्री लोकेश चन्द्रा अध्यक्ष एवं श्री आर.के.गोयल मंत्री पद पर निर्वाचित हुए थे। आज अध्यक्ष एवं मंत्री ने अन्य सदस्यों के नाम की घोषणा की। श्री बी.बी.गुप्ता पदेन सदस्य, श्री बी.आर.शर्मा उपाध्यक्ष,श्री पी.के.गुप्ता उपमंत्री,श्री एन. के.गुप्ता प्रभारी उपमंत्री,श्री अनुज महेश्वरी कोशाध्यक्ष निर्वाचित हुए। श्री श्याम लाल बंसल,श्री उमेश चन्द्र वर्मा,श्री के.के.शर्मा,श्री रामबीर सिंह,श्री अरविंद संगल, सदस्य के पद पर,श्री राजीव गौपाल अग्रवाल,श्रीमती रचना अग्रवाल एवं श्रीमती सुधा मजूमदार को मनोनीत सदस्य के पद पर घोषित किया गया। सभा का समापन शांति पाठ से किया गया। अंत मे सभी ने जलपान के साथ नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी